1 जून 2012 - 19:30

पूर्व मिस्री तानाशाह हुस्नी मुबारक को आजीवन कारावास का दंड सुनाया गया यद्धपि अदालती फैसले से नाराज़ जनता ने प्रदर्शन किया........

प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के एक न्यायालय ने इस देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक के विरुद्ध कई सौ लोगों के क़त्ल के मुकद्दमे में अपना निर्णय सुनाते हुए उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। मुबारक के खिलाफ मुकदमे का फैसला सत्ता से उनके हटने के 15 महीने बाद आया है हुस्नी मुबारक के शासनकाल में गृहमंत्री रहे हबीब अल अदली को भी आजीवन कारावास का दंड सुनाया गया है जबकि हुस्नी मुबारक के दो बेटों- जमाल और अला को न्यायलय ने भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया है।   न्यायालय के फैसले के बाद जनता में आक्रोश भड़क उठा और लोगों ने सड़कों पर निकल कर मिस्र के पूर्व तानाशाह के विरुद्ध नारे लगाए और अदालती निर्णय को निरस्त करने की मांग की  लोगों को आशा थी कि कम से कम पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक और उनके गृहमंत्री को मृत्यदंड दिया जाएगा जिन्होंने मिस्री क्रांति के दौरान असंख्य क्रांतिकारियों की हत्या का आदेश दिया था। ..........166